24.5 C
Ratlām

सैलाना : नगर परिषद अध्यक्ष की पहल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो महिला डॉक्टर नियुक्त

- कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन के बाद तुरंत हुआ एक्शन, सप्ताह में चार दिन मिलेंगी महिला डॉक्टर

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। सैलाना में लंबे समय से रिक्त चल रहे महिला डॉक्टर के पद पर अब राहत की सांस ली जा सकती है। सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ‘लक्की’ की सक्रिय पहल पर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो महिला डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। इस पहल से क्षेत्र की हजारों महिलाओं को अब अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

बता दें कि नगर परिषद अध्यक्ष शुक्ला ने रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम से भेंट कर ज्ञापन सौंपा था, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की गई थी। कलेक्टर बाथम ने मामले में मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी (सीएचएमओ) डॉ. संध्या बेलसरे को निर्देश दिए।सीएचएमओ डॉ. बेलसरे ने शुक्रवार शाम को आदेश जारी करते हुए, धामनोद में पदस्थ डॉ. रचना बेन पटेल को प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को, जबकि बिरमावल में पदस्थ डॉ. वैष्णवी शर्मा को प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवाएं देने के लिए नियुक्त किया है।

क्षेत्र की महिलाओं को मिलेगा लाभ


सैलाना सहित आसपास के लगभग 200 गांवों की महिलाएं अब महिला चिकित्सक की सुविधाओं से लाभान्वित हो सकेंगी। अभी तक महिलाओं को अपने रोगों के उपचार के लिए अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा नगर में ही सुलभ हो सकेगी। नगरवासियों ने इस सराहनीय कार्य के लिए परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला के प्रयासों की प्रशंसा की है तथा कलेक्टर राजेश बाथम और सीएचएमओ डॉ. संध्या बेलसरे का भी आभार प्रकट किया है। यह नियुक्ति न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देगी, बल्कि महिलाओं को सुरक्षित व समर्पित चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराएगी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!