30.4 C
Ratlām

डीजे के शोर में छिपाई चीखें  : बेटे के प्रेम संबंध की कीमत पिता ने जान देकर चुकाई

डीजे के शोर में छिपाई चीखें  : बेटे के प्रेम संबंध की कीमत पिता ने जान देकर चुकाई

– शातिर आरोपी हत्या को अंजाम देने के लिए मौके पर डीजे लेकर पहुंचे थे 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। ग्राम कालिया कुंडली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम-प्रसंग के विवाद में बेटे की जगह उसके पिता की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले दिन में दो बार धमकाया और फिर रात में डीजे बजाकर शोर मचाते हुए किसान मेगजी डामोर की चाकू और कुल्हाड़ियों से हमला कर हत्या कर दी। हत्या की इस साजिश में 15 लोग शामिल थे, जिनमें एक महिला और एक युवती भी हैं। अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मृतक के बेटे धारजी डामोर (21) ने बताया कि उनका तेरसिंग मईड़ा की बेटी भावना से प्रेम संबंध था। पहले शादी की बात चल रही थी, लेकिन लड़की के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद धमकियां मिलने लगीं। मंगलवार रात 11:30 बजे धारजी अपने पिता मेगजी (45) और एक मजदूर के साथ खेत पर बने नए मकान में थे। तभी तेरसिंग मईड़ा अपने परिवार के 14 अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा। उन्होंने आते ही मेगजी पर आरोप लगाया कि उसका बेटा उनकी बेटी से प्रेम करता है। बहस के बाद सभी ने मिलकर हथियारों से हमला कर दिया। एएसपी राकेश खाखा के अनुसार पूछताछ जारी है और आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।

चीखें सुनाई न दें इसलिए बजाया डीजे 

आरोपी डीजे लेकर आए थे ताकि हत्या के समय किसी को पीड़ितों की चीखें सुनाई न दें। चाकू से मेगजी की पीठ पर 6-7 बार वार किए गए, वहीं डंडे, पत्थर और लात-घूंसों से भी बेरहमी से पीटा गया। जान बचाने के लिए धारजी भाग गया और ग्रामीणों को साथ लेकर लौटा, तब तक आरोपी भाग चुके थे। मेगजी की बेटी जमना डामोर, जो पेटलावद में स्टाफ नर्स है। उसने बताया कि तेरसिंग ने शादी के लिए 1.5 लाख रुपए मांगे थे जो उन्होंने जुटा लिए थे। लेकिन बाद में उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। तभी से धमकियां दी जा रही थीं।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!