19 C
Ratlām

रतलाम के सैलाना में चोरियों का सिलसिला : बदमाशों ने अबकी बार महालक्ष्मी मंदिर पर किए हाथ साफ, वारदात CCTV में कैद 

रतलाम के सैलाना में चोरियों का सिलसिला : बदमाशों ने अबकी बार महालक्ष्मी मंदिर पर किए हाथ साफ, वारदात CCTV में कैद 

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।  सैलाना में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहली जनवरी को नगर में एक ही कॉलोनी में पांच स्थानों पर हुई चोरियों के मामले में जहां अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है, वहीं दूसरी ओर नाला रोड स्थित महालक्ष्मी मंदिर पर बीती रात बदमाशों ने हाथ साफ कर दिए। पूरी चोरिकी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। 

सीसीटीवी फुटेज में भी एक अज्ञात बदमाश लाल रंग की जैकेट व कैप में हाथ साफ करता हुआ नजर आ रहा है। बहरहाल पुजारी पंडित रमेशचंद्र आचार्य ने जब समिति के ललित चंडालिया को जानकारी दी तो उनके माध्यम से पुलिस तक सूचना पहुंची। जानकारी के अनुसार बदमाश ने मंदिर में रखें चांदी के सिक्के व एक छत्र पर हाथ साफ किया है। चोरी गए सामान की कुल कीमत 50 से 60 हजार रुपए के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की व तफ्तीश शुरू कर दी हैं।उल्लेखनीय है कि 2024 की शुरुआत सेही सैलाना में चोरियों का ग्राफ बढ़ा है। पुलिस के लिए 31 दिसंबर व 1 जनवरी की दरमियानी रात पांच स्थानों पर लाखों रुपए की चोरियां अब तक पहली बनी हुई है। अब चोरो ने पुनः महालक्ष्मी मंदिर पर हाथ साफ कर रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!