29.3 C
Ratlām

सैलाना में छाया शोक : ज्वेलर्स छोटेलाल सोनी की ह्र्दयगति थमने से मौत, समाचार सुन सभी स्तब्ध

सैलाना में छाया शोक : ज्वेलर्स छोटेलाल सोनी की ह्र्दयगति थमने से मौत, समाचार सुन सभी स्तब्ध

सैलाना, वंदेमातरम न्यूज।  नगर के सराफा व्यापारी छोटेलाल सोनी (58) का रविवार सुबह ह्रदयगति रुकने से निधन हो गया।  छोटेलाल की मौत की खबर के बाद सैलाना में शोक छा गया। यह समाचार जिसे मिला, उसने यकीन नहीं किया और सीधे अस्पताल जानकारी लेने पहुंचे। सराफा व्यापारी छोटेलाल सोनी हंसमुख, मिलनसार और सेवाभाव व्यक्तित्व के धनी थे। 

वे पत्रकार नितेश सोनी के पिता और दिनेश सोनी व ओम सोनी के बड़े भाई थे। छोटेलाल सोनी रविवार सुबह घर के बाहर खड़े थे कि अचानक मूर्छित होकर गिर गए। आसपास के दुकानदार और परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉ . शैलेष डांगे ने उन्हें मृत घोषित किया। बता दें कि सराफा व्यापारी सोनी कालिका माता मंदिर सेवा समिति के सक्रिय सदस्य थे और भक्ति भाव के प्रति जागरूक रहते हुए कई आयोजनों में अपनी अहम भूमिका निभाते थे। उनकी शवयात्रा दोपहर बाद उनके निवास स्थान सदर बाजार से निकलेगी। बोदिना मार्ग स्थित शांतिवन मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!