– 18 जून को एक शाम विकास के नाम
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
विकास की बात के साथ नगर निगम द्वारा रतलाम में 18 जून की शाम फन और मस्ती का अनूठा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। शास्त्री नगर फोरलेन पर आनंद उत्सव का आयोजन शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक होगा। विधायक चेतन्य काश्यप व महापौर प्रहलाद पटेल की पहल पर आयोजित होने वाले आनंद उत्सव में फन एवं मस्ती के नजारे होंगे, फूड जोन के साथ इंजॉय की लहर होगी व अन्य आकर्षण भी होंगे। इसके साथ ही आनन्द उत्सव में शहर में पूर्व में किए गए विकास कार्यों का प्रजेंटेशन किया जाएगा साथ ही आगामी प्रोजेक्ट एवं विकास कार्यों की झलक प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिखाई जाएगी। महापौर पटेल ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में जारी है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


