30.4 C
Ratlām

शिवसेना का बागेश्वर बाबा पर बड़ा हमला : “रतलाम को पागल कहना बर्दाश्त नहीं”, FIR की मांग 

शिवसेना का बागेश्वर बाबा पर बड़ा हमला : “रतलाम को पागल कहना बर्दाश्त नहीं”, FIR की मांग 

– रतलाम एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री पर विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार को शिवसेना ने रतलाम एसपी अमित कुमार के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कथावाचक बाबा बागेश्वर के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। आरोप है कि 16 अप्रैल 2025 को रतलाम आगमन के दौरान बाबा ने मंच से रतलामवासियों को “पागल” कह दिया, जिससे जनता की भावनाएं आहत हुई हैं।

IMG 20250418 WA0050

शिवसेना जिला प्रमुख शांतिलाल मालवीय ने ज्ञापन सौंपते हुए इस बयान को न केवल अशोभनीय, बल्कि धर्म और संस्कृति का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि बाबा स्वयं एक हिन्दू संत होने के नाते इस तरह की टिप्पणी से धर्म की मर्यादा को लांघ रहे हैं। शिवसेना ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही FIR दर्ज नहीं हुई, तो संगठन सड़कों पर उतरेगा और उग्र आंदोलन किया जाएगा। क्योंकि “जनता की भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं” है।  मालवीय ने कहा कि आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान अजजा प्रमुख देवीलाल जोड़ियां, नगर प्रभारी संजय पाटिल, हरीश बैरागी, प्रवीण गहलोत, बीएल सूर्यवंशी, शैलू खरे, गोविंद सारवान और मोहन सिसोदिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

सोशल मीडिया वीडियो पर भी ऐतराज 

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि जिस सोशल मीडिया आईडी से बाबा बागेश्वर का विवादित वीडियो वायरल किया गया, उस पर भी कड़ी कार्रवाई हो। शिवसेना के आक्रोश के बाद अब जांच एजेंसियां भी हरकत में आ गई हैं। देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!