18.9 C
Ratlām

Ratlam  : ‘दाजी’ कराएंगे विशेष ध्यान सत्र, ऋषभदेवजी के राजयोग पर होगी गहन अनुभूति

- 22 मार्च को श्रीजी पैलेस में आयोजन, ‘होली तीर्थंकर्स’ पुस्तक के हिन्दी संस्करण का भी होगा विमोचन

Special Meditation Session in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) शहर में आध्यात्मिक जागरूकता को नया आयाम देने के उद्देश्य से 22 मार्च 2026 को एक विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप और हार्टफुलनेस केन्द्र रतलाम (Ratlam) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

इस अवसर पर हार्टफुलनेस संस्था के वैश्विक मार्गदर्शक और पद्म भूषण से सम्मानित श्री कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ प्रतिभागियों को तीर्थंकर ऋषभदेवजी द्वारा प्रवर्तित राजयोग पर आधारित ध्यान की अनुभूति कराएंगे। कार्यक्रम रविवार शाम 6 बजे सैलाना रोड स्थित श्रीजी पैलेस में आयोजित होगा। मंत्री चेतन्य काश्यप, जो वर्ल्ड जैन कॉन्फेडरेशन के चेयरमैन भी हैं, ने बताया कि इस कार्यक्रम में दाजी और श्री बी. रतिनासबापथी द्वारा लिखित पुस्तक ‘होली तीर्थंकर्स’ इन द लाइट ऑफ हार्टफुलनेस ‘पुण्यात्मन् तीर्थंकर और हार्टफुलनेस’ के हिन्दी संस्करण का स्थानीय विमोचन भी किया जाएगा। राजयोग की इस परंपरा के बारे में दाजी का मानना है कि इसकी मूल खोज तीर्थंकर श्री ऋषभदेवजी ने की थी, जो राजा दशरथ से 72 पीढ़ी पहले हुए थे। समय के साथ यह पद्धति लुप्त हो गई थी, जिसे हार्टफुलनेस संस्था के आदिगुरु श्री लालाजी साहब ने 19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में पुनः खोजा। इस ध्यान सत्र में प्रतिभागियों को एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया जाएगा।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!