19.3 C
Ratlām

रतलाम में तेज रफ्तार ने ली जान : दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, युवा व्यापारी की मौत और एक गंभीर

रतलाम में तेज रफ्तार ने ली जान : दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, युवा व्यापारी की मौत और एक गंभीर

सैलाना/रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन का टायर फटने से युवा व्यापारी की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर है। हादसे में मृतक कुंदनपुर (झाबुआ) के पेट्रोल पंप और बाइक शोरूम संचालक है। मृतक के चाचा का लड़का गंभीर घायल बताया जा रहा है। जिसका इलाज गुजरात के दाहोद के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। दुर्घटना में कार ने तीन से चार पलटी खाई जिससे वह पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार का टायर फटने के बाद वह असंतुलित होकर हवा में उछल गई थी। 

बता दें कि दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे मार्ग के रतलाम-थांदला के बीच शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम काजलिया के पास शुक्रवार देर रात कुंदनपुर (राणापुर) जिला झाबुआ के पेट्रोलपंप और शोरूम मालिक नरेंद्र कुमार ( 43 ) पिता जुवान सिंह नायक चाचा के लड़के गौरव (29 ) पिता उदयसिंह नायक रतलाम में पेट्रोल पंप से संबंधित कार्य को पूरा कर दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे मार्ग से घर कुंदनपुर जा रहे थे। रतलाम जिले की सीमा से लगे ग्राम काजलिया के यहां कार क्रमांक (जीजे -17बीएच-9513 ) के अगले हिस्से का अचानक टायर फटने से कार तीन चार पलटी खा गई।  इससे नरेंद्र कुमार के सिर और छाती में गंभीर से उनकी मौत हो गई। गंभीर घायल गौरव को एंबुलेंस से थांदला स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक ने नाजुक हालत देखते हुए दाहोद रेफर किया है। घायल का फिलहाल एक निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!