35.2 C
Ratlām

हड़ताल स्थगित : सफाईकर्मी आश्वासन पर मानें, 3 सूत्रीय मांगों में से एक होगी पहले पूरी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने और नियम विपरीत हड़ताल की घोषणा पर प्रशासन की ओर से कर्मचारी नेताओं के खिलाफ एफआईआर के बाद शुक्रवार को समस्त सफाई कर्मचारी लामबंद होकर सफाई व्यवस्था ठप्प कर दी थी। दोपहर में अधिकारियों से चर्चा उपरांत मिले आश्वासन के बाद सफाईकर्मी हड़ताल स्थगित कर वापस काम पर लौट गए।
संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष संमिति के बैनर तले नगर निगम परिसर में सुबह से प्रदर्शन शुरू हो गया था। एफआईआर के बाद कर्मचारियों में काफी गुस्सा देखा गया। नगर-निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया के कक्ष में करीब डेढ़ घण्टे चली बैठक उपरांत सर्वानुमति से हड़ताली कर्मचारी वापस काम पर लौट आए। बैठक में निगमायुक्त झारिया के अलावा एसडीएम अभिषेक गेहलोत, सीएसपी हेमंत चौहान, उपायुक्त विकास सोलंकी, सिटी इंजीनियर सुरेशचंद्र व्यास एवं स्वास्थ्य अधिकारी जीके जायसवाल मौजूद थे। 3 सूत्रीय मांगों में सर्वप्रथम विनियमितीकरण की मांग को पूरा करने पर जोर दिया गया। इसके बाद विनियमियत कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया की जाएगी। इसके अलावा कर्मचारी नेताओं के विरुद्ध धारा 188 में दर्ज प्रकरण पर निर्णय लिया जाएगा। समिति के अध्यक्ष राम कल्याणे, विजय खरे, संजय पैमाल, अमर चौहान आदि मौजूद थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!