23.8 C
Ratlām

जरूरी है ऐसी सजा : छात्रा की चोटी काटने वाले शिक्षक को हरकत पड़ी भारी, अनिवार्य सेवानिवृत्ति की सजा

जरूरी है ऐसी सजा : छात्रा की चोटी काटने वाले शिक्षक को हरकत पड़ी भारी, अनिवार्य सेवानिवृत्ति की सजा

– 10 महीने बाद हुई कार्रवाई, वायरल वीडियो में टीचर ने कहा था – “जो करना है कर लो”

रतलाम, वंदेमातरम न्यूज। रतलाम जिले के सेमलखेड़ी-2 प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 5वीं की छात्रा की चोटी काटने वाले शिक्षक को आखिरकार अपनी हरकत की भारी कीमत चुकानी पड़ी। शराब के नशे में छात्रा की चोटी काटने वाले सहायक शिक्षक वीरसिंह मईड़ा को रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति की सजा दी है।

घटना 4 सितंबर 2024 की है, जब शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुंचा और एक छात्रा की चोटी काट दी। विरोध करने पर उसने छात्रा और अन्य शिक्षकों के सामने ही कहा “जो करना है कर लो।” इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अगले ही दिन, यानी 5 सितंबर को शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी। करीब 10 महीने तक विभागीय जांच चली। जांच में आरोप सिद्ध होने पर कलेक्टर ने 10 जुलाई 2025 को शिक्षक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति की सजा सुनाई। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को शिक्षकों के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे वह किसी भी स्थिति में हो।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!