20.8 C
Ratlām

Ratlam : सस्पेंड शिक्षक का आतंक, कुल्हाड़ी लेकर ऑफिस पहुंचा

- वीडियो बनाने पर बोला जेल चला जाऊंगा, कोई फर्क नहीं पड़ता

Terror of suspended teacher in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिला मुख्यालय स्थित बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) कार्यालय में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक निलंबित शिक्षक कुल्हाड़ी लेकर कार्यालय पहुंच गया और सहायक परियोजना समन्वयक को जान से मारने दौड़ पड़ा। घटना के दौरान कार्यालय परिसर में स्कूली विद्यार्थी भी मौजूद थे, जिससे हालात और गंभीर हो गए।

Ratlam जिला शिक्षा केंद्र में सहायक परियोजना समन्वयक एवं बीआरसी के पद पर पदस्थ विवेक नागर ने स्टेशन रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 2:20 बजे निलंबित शिक्षक दिलीप राठौर कुल्हाड़ी लेकर उनके कार्यालय पहुंचा और गाली-गलौच करने लगा। आरोपी ने आरोप लगाया कि नागर ने पूर्व में चल रहे एक मामले में उसके खिलाफ कोर्ट में गवाही क्यों दी। नागर ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कोई गवाही नहीं दी, केवल कोर्ट में साथ गए थे। इसी बात से नाराज होकर दिलीप राठौर उन पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ा।

ऑफिस में घुसकर दी जान से मारने की धमकी

बीआरसी अधिकारी विवेक नागर किसी तरह भागकर अपने कार्यालय कक्ष में पहुंचे और मोबाइल से घटना का वीडियो बनाने लगे। इस पर आरोपी और अधिक उग्र हो गया और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा वीडियो बना ले, मैं जेल चला जाऊंगा, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

विद्यार्थियों की मौजूदगी में किया हंगामा

20260210 215527

घटना के समय बीआरसी परिसर में दिव्यांग विद्यार्थियों को उपकरण वितरित करने का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद आरोपी दोबारा परिसर में लौटा और विद्यार्थियों के सामने ही कुल्हाड़ी लहराते हुए गाली-गलौच करता रहा, जिससे बच्चों और स्टाफ में दहशत फैल गई।

स्टाफ ने बीच-बचाव कर आरोपी को बाहर निकाला

स्थिति बिगड़ती देख बीआरसी परिसर में मौजूद विशाल सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गोपाल शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया और किसी तरह आरोपी को परिसर से बाहर निकाला। इसके बाद विवेक नागर सीधे स्टेशन रोड थाना पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

रतलाम पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत के आधार पर Ratlam पुलिस ने सस्पेंड शिक्षक दिलीप राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि आरोपी दिलीप राठौर पूर्व में मोरवानी के एक प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ था। समय पर स्कूल नहीं पहुंचने और अनुशासनहीनता के चलते उसे नोटिस दिया गया था। इसके बाद वह शराब के नशे में बीआरसी कार्यालय पहुंचकर हंगामा कर चुका है और पत्थरबाजी भी कर चुका है। पूर्व में एपीसी राजेश झा और बीआरसी विवेक नागर के साथ मारपीट, साथ ही उनके घर जाकर विवाद करने के मामले भी सामने आ चुके हैं। इन घटनाओं के बाद तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने उसे निलंबित कर दिया था। मारपीट से जुड़ा मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है और उसी केस में गवाही को लेकर आरोपी इस बार कुल्हाड़ी लेकर हमला करने पहुंचा था।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!