27.1 C
Ratlām

रतलाम में वीर वीरांगना ने थामी तलवारे : जय भवानी… जय शिवाजी से गूंजा नेहरू स्टेडियम

रतलाम में वीर वीरांगना ने थामी तलवारे : जय भवानी... जय शिवाजी से गूंजा नेहरू स्टेडियम

– 2100 बहनों ने दिखाया साहस, केसरिया वस्त्र में मातृ शक्ति ने चलाईं तलवारें

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जय भवानी…, जय शिवाजी। हर हर महादेव… भारत माता की जय… के उद्घोष से रतलाम का नेहरू स्टेडियम गूंज उठा। यहां अधिकांश बहनें और मातृ शक्ति महारानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में नजर आईं। सभी के हाथों में चमचमाती तलवारें थीं। सभी ने तलवार चलाकर संदेश दिया कि हम किसी से कम नहीं।

IMG 20250203 WA0007

मौका था 2100 वीर वीरांगना के कौशल प्रदर्शन का। यह कार्यक्रम वसंत पंचमी और रतलाम स्थापना दिवस पर नगर निगम व रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। 3 दिनी कार्यक्रम के तहत रविवार को दूसरे दिन नेहरू स्टेडियम में बहनों और मातृ शक्तियों ने साहस का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रहे। अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल और मुख्य वक्ता राष्ट्र सेविका समिति की बौद्धिक प्रमुख अमृता भावसार (धार) रहीं। विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और नगर निगमाध्यक्ष मनीषा शर्मा रहे। मंचासीन अतिथियों का स्वागत रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संयोजक मुनालाल शर्मा, समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी, सचिव मंगल लोढ़ा, रामबाबू शर्मा, आयुषी जलज सांकला, गौरव त्रिपाठी आदि ने किया। वीर वीरांगनाओं को चेतन्य काश्यप फाउंडेशन की ओर से प्रसाद स्वरूप मिष्ठान का वितरण किया गया। समिति सदस्य गोपाल शर्मा, अनुज शर्मा, पवन सोमानी, आदित्य डागा, ललित दख, सुशील सिलावट, राजेंद्र पाटीदार, राजेंद्र अग्रवाल, गौरव मूणत, रवींद्र पाटीदार, अनिल कटारिया, राकेश नाहर, राजेंद्र पाटीदार, गोपाल शर्मा, राकेश पीपाड़ा, सौरभ श्रीमाल, मनीष सुरेका, नरेंद्र श्रेष्ठ, सत्यजीत राजावत और अभय काबरा सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के तीसरे दिन सोमवार को रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर सुबह 11 बजे माल्यार्पण किया जाएगा।

समय-समय पर परिवार और समाज को प्रेरणा देती है शक्ति

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री काश्यप ने कहा कि वीर वीरांगना के शस्त्र कौशल के प्रदर्शन को सार्थक करना एक बड़ी कल्पना थी। आयोजन समिति ने अपने विचार को मूलरूप देकर नारी शक्ति के माध्यम से साहस व शौर्य का परिचय दिया है। प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों की माताओं को वीर शिवाजी की मां जीजामाता के नाम से सम्मानित किया है। मुख्य वक्ता राष्ट्र सेविका समिति की बौद्धिक प्रमुख भावसार ने कहा कि मैं छोटी बच्चियों से लेकर महिलाओं के हाथों में तलवार देखकर गौरवांवित महसूस कर रही हूं। अध्यक्षता कर रहे महापौर पटेल ने नारी शक्ति का अभिवादन करते हुए कहा कि आप इसी तरह शस्त्र कौशल का अभ्यास जारी रखें। भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि नारी शक्ति को शास्त्र के साथ शस्त्र का भी ज्ञान होना चाहिए।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!