– आनंद उत्सव के साथ शास्त्री नगर सिटी फोरलेन व सेंट्रल लाइटिंग का लोकार्पण
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम के शास्त्री नगर सिटी फोरलेन व सेंट्रल लाइटिंग का शुभारंभ विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल ने आनंद उत्सव के साथ किया। आनंद उत्सव का आयोजन “विकास की बात, फन तथा मस्ती के साथ” थीम पर किया गया।
इस मौके पर विधायक काश्यप ने कहा कि शास्त्री नगर फोरलेन पर सेंट्रल लाइटिंग के साथ डिवाइडर में पौधरोपण किया गया है। पौधों की सुरक्षा करना और उन्हें पल्लवित करना सबका दायित्व है। कॉलोनीवासी इस कार्य में जब तक रूचि नहीं लेंगे, तब तक यह प्रयास सार्थक नहीं होगा। बडे़ शहरों में कारपोरेट भी यह कार्य करते है। भविष्य में रतलाम में भी ऐसे कार्य में कारपोरेट आगे आएंगे, लेकिन तब तक आमजनता को यह जिम्मेदारी निभाना होगी। विकास के इस दौर में रतलाम में हमने कई कामों को आगे बढ़ाया है। फोरलेन बनने से इस क्षेत्र में संपत्ति के दाम बढ़ेंगे। इस क्षेत्र में मंडी लग रही है, जिसे जल्द ही अन्यत्र स्थानांतरित करने का प्रस्ताव भेजा है। मंडी की भूमि पर भविष्य में कॉम्प्लेक्स बनाएंगे। रतलाम में विकास का यह क्रम जारी रहेगा। नगर को महानगर बनाएंगे।
महापौर पटेल ने कहा कि रतलाम के विकास का जो मॉडल विधायक और हमने तैयार किया है, उसके तहत नगर का कायाकल्प कर रहे है। आने वाले समय में रतलाम नए स्वरूप में नजर आएगा। नगर की स्वच्छता आपके हाथ में है। हमारे शहर की जनता की सोच स्मार्ट है। हम विकास की सौगात आपको देते रहेंगे।
फन एवं मस्ती के साथ दिखाई दिए नजारे
शास्त्री नगर में आयोजित आनंद उत्सव में फन एवं मस्ती के नजारे दिखाई दिए। यहां फूड जोन के साथ शहरवासियों के लिए नृत्य, गीत, खान-पान, खेल, राइडिंग, लाइट शो आदि कई आकर्षण रहे। आनंद उत्सव के दौरान मंच पर शहर में 9 वर्षों के दौरान किए गए विकास कार्यों का प्रजेंटेशन भी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया। अंत में महापौर पटेल ने आर्केस्ट्रा पार्टी के साथ गीत की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


