24.2 C
Ratlām

रतलाम में बैंक में कतार में लगे व्यक्ति के बैग से चोरी : रुपए जमा कराने पहुंचे व्यक्ति के बैग से दो लाख 21 हजार से अधिक नकदी उड़ाए

रतलाम में बैंक में कतार में लगे व्यक्ति के बैग से चोरी

– स्टेशन रोड पुलिस ने की अज्ञात बदमाश के खिलाफ FIR 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के स्टेशन रोड पुलिस थाना अंतर्गत एक व्यक्ति के बैग में रखे दो लाख 21 हजार से ज्यादा रुपए चोरी का मामला सामने आया है। फरियादी के साथ घटना तब हुई जब वह निजी बैंक के काउंटर पर रुपए जमा कराने के लिए लाइन में खड़ा था। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्टेशन रोड पुलिस थाना में फरियादी उत्सव पिता गजेन्द्र ओझा निवासी अलकापुरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक फरियादी उत्सव ओझा ने बताया कि वह सीएमसी इन्फो सिस्टम लिमिटेड कंपनी में  एटीएम केश लोडिंग एवं केश पिकअप का काम करता है। सोमवार शाम उसने एवीएम फायनेंस लिमिटेड  फ्रीगंज से दो लाख 21 हजार 280 रुपए की नगदी एचडीएफसी  बैंक में जमा कराने के लिए पहुंचा था। फरियादी के मुताबिक उक्त रुपए लेकर जब वह स्टेशन रोड स्थित एचडीएफसी बैंक पर जमा कराने पहुंचा तब बैग को देखा तो उसमें नगदी रखी हुई थी। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह रुपए जमा कराने के लिए बैंक में काउंटर के सामने बैग लेकर कतार में खड़ा था। कतार में उसके आगे चार- पांच लोग और इंतजार कर रहे थे। वह अपने नंबर का इंतजार कर रहा था। बातचीत के दौरान उसने बैग को देखा तो उसमें रखी नगदी सहित कंपनी की आडईडी कार्ड नदारद मिला। रुपए कब उसके बैग से गायब हो गए खुद उसे भी पता नहीं चल पाया। बैग को पूरी तरह खंगाला लेकिन उसमें रुपए नहीं मिले। आसपास तलाश भी की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया। बाद में फरियादी ने थाने पहुंच पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। स्टेशनरोड थाना पुलिस ने फरियादी उत्सव ओझा की रिपोर्ट पर दो लाख 21 हजार 280 रुपए की चोरी का मामला अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 379 भादवि में दर्ज किया है। मामले की जांच करने वाले उपनिरीक्षक प्रेमसिंह हटीला ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि बैंक के सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से घटना की वस्तुस्थिति जांच रहे हैं।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!