24.2 C
Ratlām

रतलाम में चोर मस्त और पुलिस पस्त : रावटी में लगातार दूसरे दिन सूने मकान में चोरी की वारदात, 24 घंटे में चोरों ने फिर दिखाया कमाल

रतलाम में चोर मस्त और पुलिस पस्त : रावटी में लगातार दूसरे दिन सूने मकान में चोरी की वारदात, 24 घंटे में चोरों ने फिर दिखाया कमाल

– शिकायत करने थाने पहुंचे फरियादी से कहा साहब के आने के बाद होगी FIR 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के रावटी में लगातार दूसरे दिन  चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़ अंदर घुसे। चोर 10 हजार रुपए नगद सहित चांदी के करीब एक लाख रुपए के आभूषण चुरा ले गए। रात में ही चोरी का पता लगने पर मकान मालिक ने थाने में शिकायत करने पहुंचा। लेकिन सुबह साहब के आने पर रिपोर्ट लिखने को कहा।

चोरी की घटना रावटी शिवगढ़ मार्ग सांई मंदिर के पास स्थित प्रकाश वसूनिया के घर पर हुई है। वसूनिया परिवार के साथ पास के गांव देवापाड़ा शादी में गुरुवार रात 9 बज गया था। वापस रात 11 बजे लोटा तो घर की लाइट व ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान अस्त-व्यस्त था। चोर घर में रखे 10 हजार रुपए नगद, 300 ग्राम चांदी का कंदोरा, बिछुड़ी व 250 ग्राम चांदी के पायजब, आकड़िया चुरा ले गए। रात को पुलिस को भी सूचना दी। प्रकाश वसूनिया के अनुसार रात में शादी से लौटने पर चोरी का पता चल गया। थाने पर पुलिस को सूचना दी लेकिन टीआई साहब के आने पर सुबह रिपोर्ट लिखने को कहा। फरियादी ने शुक्रवार सुबह रावटी पुलिस थाने में आवेदन दिया। रावटी सहित आसपास के क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है। रावटी में बुधवार-गुरुवार की रात चोरों ने दो मकानों के ताले तोड़ लाखों रुपए के आभूषण व नगदी चुरा ले गए थे। जबकि एक अन्य मकान पर भी चोरी का प्रयास किया था। लेकिन मकान मालिक के जाग जाने पर चोर से वहां से भाग निकले। पुलिस अभी तक इन चोरों का पता नहीं कर पाई और लगातार दूसरे दिन भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!