20 C
Ratlām

रतलाम में चोरों की गश्त जारी : रावटी में एक बार फिर बदमाशों ने ज्वैलर्स शॉप और मकान में लगाई सेंध

- रानी सिंग में लगातार बदमाशों के आतंक का सिलसिला जारी, ज्वैलर्स शॉप से नकदी और आभूषण चोरी

रावटी/ सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम में चोरों की गश्त का सिलसिला बदस्तूर जारी है। जिले के रावटी में एक बार फिर बीती रात बेखौफ बदमाशों ने एक ज्वैलरी शॉप का शटर तोड़ दिया, वहीं दूसरी तरफ एक मकान में सेंध लगा दी। इसके पूर्व 1 अक्टूबर की रात में बदमाशों ने किसान परिवार को बंधक बनाकर सनसनी लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस की निष्क्रियता के बाद लगातार हो रही वारदातों से अब आमजन में आक्रोश पनपने लगा है। 

142386 C adbanao4

जानकारी के अनुसार बेखौफ बदमाशों ने बीती रात रानी सिंग में दुकान संचालक निलेश सोनी की ज्वैलरी दुकान को निशाना बनाया है। बेखौफ बदमाशों ने दुकान के आगे का शटर सब्बल सेे उचकाकर पूरा शटर उचका दिया और दुकान में घुस गए। दुकानदार ज्वैलर्स सोनी रतलाम के हिम्मत विहार कॉलोनी निवासी है । वह रानीसिंह में किराए की दुकान में ज्वैलर्स की दुकान संचालित करते है। इनकी दुकान से बदमाश  7 हजार रुपए नगदी और चिल्लर के अलावा करीब 100 ग्राम चांदी की झुमकिया चुराकर ले गए। इसी प्रकार बदमाशों ने गांव में ही बेखौफ कालू पिता शंभू मुनिया के घर की पीछे की दीवार में सेंध लगाई। बदमाश सेंध लगाकर घर में घुसे और आलमारी सहित पलंग पेटी का सामान बाहर निकालकर अस्त व्यस्त कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर टीआई दीपक मंडलोई पहुंचें 

3 दिन पहले रानी सिंग में हो चुकी सनसनी लूट

142386 C adbanao2

बता दें कि रावटी पुलिस थाना के रानी सिंग में किसान दंपती के साथ बुधवार को सनसनी लूट हुई थी। लुटेरों ने दंपती व उनके परिजन को हथियार दिखाकर डराया-धमकाया और डेढ़ किलो चांदी के जेवर के साथ 70 हजार रुपए नकद ले गए थे। इस दौरान बदमाशों ने बूढ़ी दादी के गालों पर थप्पड़ भी मारे थे। जाते वक्त बेखौफ बदमाशों ने धमकी दी थी कि रिपोर्ट कराई तो जान से मार देंगे। हिम्मत कर परिवार रावटी थाने पहुंचा था लेकिन पुलिस ने हथियार बंद बदमाशों की इस लूट स्वरूप डकैती की बजाय चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अपने कर्तव्य से इति श्री कर लिया था।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!