– दिल्ली-बैंगलुरु तक फैला था नेटवर्क, ट्रेन से आकर वारदात को देते थे अंजाम
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम शहर और जावरा में चोरी करने वाली अंतर्राज्यीय चोर गैंग को रतलाम पुलिस ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से पकड़ा है। चोरों ने दिल्ली, केरल, बैंगलुरू, भोपाल व उज्जैन में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। रतलाम पुलिस ने 200 किमी तक CCTV खंगालकर चोरों को पकड़ने पहुंची। खास बात यह है कि शातिर बदमाश ट्रेन से आकर चोरों की वारदात को अंजाम देते थे। स्मैक का नशा करते है। नशे को लेकर यह चोरी करते है। चोरी का माल किसे देते थे यह भी जानकारी जुटाई जा रही है।
रतलाम एसपी अमित कुमार ने अंतर्राज्यीय चोर गैंग का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल 2025 को जावरा के इंद्रा कॉलोनी निवासी अजय पिता जयंतीलाल कियावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोड़ घर में रखी आलमारी में से सोने, चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। चोर एक सोने का पेंडल (2 ग्राम), सोने की चेन (15 ग्राम), सोने की 4 अंगुठी (12 ग्राम), सोने के कान के टॉप्स 2 जोड़ (5 ग्राम, कीमत करीब 4 लाख रूपए) चुरा ले गए थे। इसके अलावा नगदी करीब 30 हजार रुपए रुपए व आर्टिफिशियल ज्वेलरी, चांदी के पायजब 3 जोड़, बिछिया 2 जोड़, एक घड़ी करीब 10 हजार रुपए एवं 7 घड़िया सामान्य एवं पर्स जिसमे आधार कार्ड एवं दुकान का विजिटिंग कार्ड चुरा ले गए थे। कुल सामान कीमत करीब 5 लाख रुपए का चुरालकर बदमाश ले गए थे। जावरा में ही बदमाशों ने एक अन्य घर मे भी नकुचा तोडकर चोरी करने का प्रयास किया। थाना जावरा शहर पर सूचना के बाद पुलिस ने धारा 331 (3), 305 A बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। इस आरोपी के खिलाफ थाना माधवनगर जिला उज्जैन में भी केस दर्ज है।
रतलाम एसपी ने बनाई थी पांच टीम
रतलाम एसपी कुमार ने बताया चोरों की तलाश के लिए पांच टीम बनाई थी। एएसपी राकेश खाखा के नेतृत्व में जावरा सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो को घटना के हर पहलू पर जांच को कहा था। टीम द्वारा द्वारा लगातार CCTV फुटेज तथा तकनीकी संसाधनो का उपयोग कर सबूत जुटाए। घटना स्थल के आसपास के CCTV फुटेज चेक किए। कुछ संदीग्ध व्यक्ति घुमते हुए नजर आए। अलग-अलग स्थानों के 200 किलोमीटर के CCTV कैमरे खंगाले। CCTV कैमरे तथा सायबर सेल समेत अन्य तकनीकी संसाधनो व बस कंडेक्टरों से पुछताछ की। पता चला कि संदिग्ध राजस्थान के चित्तोड़गढ़ में है।
चित्तौड़गढ़ के बस स्टैंड से पकड़ाए
रतलाम पुलिस तलाश करती हुई चित्तोड़गढ़ पहुंची। संदिग्धों की तलाश रेल्वे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर की। बस स्टैंड पर 3 संदिग्ध व्यक्ति मिले। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हुलिए के अनुसार चेहरे एवं कपड़े मैच होने पर आरोपियों को पकड़ा। जावरा लाकर पूछताछ की तो इन्होंने चोरी करना कबूला। पुलिस ने इनके पास से चोरी गया सामान व सोने चांदी के आभूषण जप्त किए है।
रतलाम में भी चोरी करना कबूला
रतलाम एसपी कुमार ने बताया कि आरोपियों ने हाल ही में रतलाम में कस्तूरबा नगर में हुई चोरी की वारदात भी कबूली है। अभी इनसे पूछताछ जारी है। सामान जप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इन आरोपियों ने उज्जैन के माधवनगर, भोपाल, बेंगलोर, केरल, दिल्ली में भी चोरी की वारदात करना बताया है। इसके बारे में जानकारी ली जा रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया है। पुछताछ जारी है।
यह शातिर बदमाश पुलिस गिरफ्त में
1) रामप्रसाद (20) पिता धनराज बागरिया कंजर निवासी बिजयनगर थाना भिनाय जिला अजमेर राजस्थान।
2) मुरारी (19) पिता गोपाल बागरिया कंजर निवासी ग्राम आमली थाना फुलिया कलां जिला भीलवाड़ा रास्थान
3) मंगल (19) पिता रामचंद्र बागरिया कंजर निवासी ग्राम बावलाखेड़ा थाना गुलाबपुरा जिला भीलवाड़ा राजस्थान।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


