18.7 C
Ratlām

गणपति बप्पा मोरया : रतलाम जिले में आज 879 स्थानों पर विराजेंगे देवा-ओ-देवा श्री गजानन महाराज 

- 10 दिवसीय उत्सव की आज से रहेगी धूम, पंडाल सज धज के तैयार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  इस बार गणेश चतुर्थी बुधवार को है, जो गणेशजी का प्रिय दिन माना जाता है। रतलाम शहर में 150 से ज्यादा स्थानों पर पंडालों में भगवान गणेश की स्थापना की जाएगी और जिले में 879 स्थानों पर मंगल मूर्ति रूप विराजेंगे। इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कई जगह विशाल और आकर्षक पंडाल बनाए जा रहे हैं। 

पूरे जिले में 879 स्थानों पर गणेश स्थापना होगी। बारिश को देखते हुए सभी पंडाल वाटरप्रूफ बनाए गए हैं। भगवान गणेश का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। 10 दिनी उत्सव को लेकर शहर के सभी गणेश मंदिरों में भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ऊंकाला रोड स्थित खड़े गणपति मंदिर में मंगलवार की दोपहर 2 से 5 बजे तक अभिषेक हुआ। शाम 7 बजे से देर रात तक 1 बजे तक गणेशजी को चोला चढ़ाया गया। बुधवार को दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव की महाआरती होगी। यहां दिनभर प्रसादी बांटी जाएगी। शाम 7 बजे फिर महाआरती होगी। कसेरा ऊंकाला श्री गणेश ट्रस्ट के अनुसार भगवान श्री गजानन महाराज को चांदी के वर्क का चोला चढ़ाया गया। इसमें 800 चांदी के वर्क, सवा किलो सिंदूर और सवा किलो शुद्ध घी का उपयोग हुआ।

श्री नित्य चिंताहरण को चढ़ाएंगे स्वर्ण वर्क का चोला

पैलेस रोड स्थित श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर में 10 दिनी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी पर भगवान को स्वर्ण वर्क का चोला चढ़ाया जाएगा। दोपहर 12 बजे विशेष आरती होगी। 11 हजार लड्डुओं का भोग लगाकर वितरण किया जाएगा। नवयुवक मंडल द्वारा उज्जैन से लाई गई 13 फीट ऊंची गणपति मूर्ति की स्थापना की जाएगी।

गणेश चतुर्थी पर बन रहा है विशेष संयोग

बुधवार को सुबह 6 से 9 बजे तक लाभ और अमृत का चौघड़िया है। शाम 4.30 से 6 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.30 से दोपहर 12 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। दोपहर 12.03 से 2.19 तक स्थिर वृश्चिक रेचक लग्न का श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा। इस बार चतुर्थी तिथि बुधवार और चित्रा नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। इससे मनोकामनाएं पूरी होंगी। ऐसा संयोग पिछली बार 1 अगस्त 2022 को बना था। अगली बार 5 सितंबर 2035 को बनेगा।

सुरक्षा को लेकर बनाईं 12 अस्थायी चौकियां

सुरक्षा को लेकर शहर में 12 अस्थायी चौकियां बनाई गई हैं। गणेश पंडाल समितियों की बैठक हो चुकी है। पंडालों की सुरक्षा की जिम्मेदारी समितियों को दी गई है। रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि जिले में सभी थाना प्रभारी और चीता फोर्स अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखेंगे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!