24.2 C
Ratlām

रतलाम में दो दिवसीय व्याख्यान माला आज से : ” एक देश एक कानून” एवं “रामराज्य से विश्व कल्याण”  विषयों पर उद्बोधन

रतलाम में दो दिवसीय व्याख्यान माला आज से : " एक देश एक कानून" एवं "रामराज्य से विश्व कल्याण"  विषयों पर उद्बोधन

– स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला कार्यक्रम का आयोजन 18 और 19 फरवरी को

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला समिति द्वारा  स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला कार्यक्रम का आयोजन 18 और 19 फरवरी को किया जा रहा है। शहर के सज्जन प्रभा में आयोजित कार्यक्रम में देश के दो प्रसिद्ध व्याख्यान कर्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय और श्याम स्वरूप मनावत  ” एक देश एक कानून” एवं “रामराज्य से विश्व कल्याण”  विषयों पर उद्बोधन देंगे।

pic

इस खास कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रबुद्ध और नेतृत्वकर्ता श्रेणी तक हमारे देश की सांस्कृतिक विचारशीलता और वर्तमान परिदृश्य को लेकर सही प्रबोधन पहुंचाना है। कार्यक्रम के पहले दिन 18 फरवरी को सायं 7 बजे देश के प्रसिद्ध जनहित याचिकाकर्ता और पीआईएल मैन के नाम से मशहूर अश्विनी कुमार उपाध्याय ” एक देश एक कानून” विषय पर उद्बोधन देंगे। इस कार्यक्रम में अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी इंद्रमल जैन करेंगे। व्याख्यान माला के दूसरे दिन 19 फरवरी को सायं 7 बजे प्रसिद्ध कथा वाचक एवं मानस मर्मज्ञ श्याम स्वरूप जी मनावत “रामराज्य से विश्व कल्याण”  विषय पर अपना उद्बोधन देंगे। इस कार्यक्रम में अध्यक्षता ओम अग्रवाल करेंगे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!