22.1 C
Ratlām

दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल : विभिन्न श्रम संगठनों ने की आवाज बुलंद, निकलेगी मशाल रैली

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
आगामी 28, 29 मार्च की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए विभिन्न श्रम संगठनों के पदाधिकारियों की एक बैठक शास्त्री नगर स्थित बीएसएनएल यूनियन कार्यालय पर आयोजित की गई। मुख्य रूप से एम आर यूनियन, बैंक, बीमा, पोस्टल, इंटक, सीटू, नगर निगम, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन, पेंशनर्स, आंगनवाड़ी, आशा उषा, विद्युत फेडरेशन आदि संगठनों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
श्रम संगठन की संयुक्त समिति के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि मजदूर विरोधी विनाशकारी नीतियों एवं वेतन कटौती तथा रोजगार के नुकसान के खिलाफ आगामी 28, 29 मार्च को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल रखी गई है। जिसका सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियन एवं राष्ट्रीय फेडरेशन ने आह्वान किया है। संयुक्त समिति की बैठक को पोस्टल यूनियन के आईएल पुरोहित, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मनोहर बरोट, विद्युत फेडरेशन के संजय वोहरा, बीमा यूनियन के प्रियेश शर्मा , सीटू के महासचिव एमएल नगावत आयकर महासंघ के एलआर मीणा आदि ने भी संबोथित किया। सभा के पूर्व सभी सदस्यों ने जोरदार नारेबाजी कर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। साथ ही हड़ताल की पूर्व संध्या पर 27 मार्च को अम्बेडकर चौराहा से नगर निगम तक मशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चरण सिंह यादव, नरेंद्र सिंह चौहान, ललित घोसर, आशा पूरी, कृष्णा सोनगरा, चन्दर सिंह सोलंकी, आकाश दीक्षित, हिमांशु पेटारे , शांतिलाल शर्मा, आदि उपस्थित थे। संचालन हरीश सोनी ने किया। आभार दिनेश ऊंटवाल ने माना।

यह है मुख्य मांगे

  • न्यूनतम वेतन 21000 /- घोषित करो।
  • सार्वजानिक उपक्रमो का विनिवेश,निजीकरण बंद करो।
  • सेवारत कर्मचारियों को जबरन रिटायर करना बंद करो।
  • समान काम समान वेतन दो।
  • पुरानी पेंशन नीति बहाल करो।
  • भारी महंगाई पर रोक लगाओ।
  • मनरेगा में 200 दिन का रोजगार दो।
  • दवाओं पर 0% जीएसटी।

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!