28 C
Ratlām

Ratlam : रतलाम-मंदसौर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

- धौंसवास के पास कार और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत

Two killed in Ratlam accident

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम-मंदसौर फोरलेन (Ratlam-Mandsaur four-lane) पर बुधवार दोपहर नामली थाना क्षेत्र के धौंसवास गांव के समीप एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी उछलकर फोरलेन के डिवाइडर के बीच जा गिरी, जबकि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के एंगल को तोड़ते हुए उसमें जा धंसी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

पीछे से मारी टक्कर, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

20260218 145628

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में इंदौर निवासी एक परिवार सवार था, जो निंबाहेड़ा की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी और उसने आगे चल रही स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

स्कूटी पर सवार थे तीन लोग

स्कूटी पर दो महिलाएं और एक पुरुष सवार थे। हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। दोनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है और मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज जारी है। उसकी हालत को देखते हुए वह फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है।

जेब से मिला पंचकूला का विजिटिंग कार्ड

मृतकों में से एक युवक की जेब से आरआर एंटरप्राइजेस, पंचकूला (हरियाणा) का एक विजिटिंग कार्ड मिला है। कार्ड पर देवेंद्र पंवार (25) नाम अंकित है और उस पर DME/RTM की सील भी लगी हुई है। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि मृतक रेलवे से संबंधित किसी निजी कंपनी में कार्यरत हो सकता है। हालांकि, अभी तक मृतकों की आधिकारिक पहचान नहीं हो सकी है।

Ratlam पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही रतलाम (Ratlam) जिले के नामली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। Ratlam पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!