Vijayvargiya Speaks in Ratlam : बंगाल जाऊंगा तो हो सकती है गिरफ्तारी

- पार्टी ने बंगाल चुनाव से दूर रहने की दी सलाह, ममता बनर्जी पर साधा निशाना

Vijayvargiya Speaks in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रतलाम (Ratlam) दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ बंगाल में 38 मामले दर्ज हैं, जिन्हें उन्होंने फर्जी बताया। विजयवर्गीय ने आशंका जताई कि यदि वे वहां जाते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

रतलाम (Ratlam) में पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल के निवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी ने भी उन्हें इस बार बंगाल चुनाव में न जाने की सलाह दी है। उनके मुताबिक, पार्टी नहीं चाहती कि किसी नए विवाद में वे उलझें, इसलिए उन्हें बंगाल से दूरी बनाए रखने को कहा गया है।

ममता सरकार पर आरोप, सुरक्षा को लेकर चिंता

विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके पिछले अनुभव काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं और वहां की स्थिति को लेकर उन्होंने गंभीर चिंताएं व्यक्त कीं। उन्होंने दावा किया कि वे लंबे समय तक वहां रहे हैं और कई बार उनकी जान को खतरा भी महसूस हुआ।

प्रधानमंत्री की सभाओं को लेकर दावा

उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री की सभाओं में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। उनके अनुसार, लोग दूर-दूर से पैदल आकर सभाओं में शामिल हो रहे हैं, जो राज्य में भाजपा के बढ़ते प्रभाव का संकेत है।

वंदे मातरम विवाद पर स्पष्ट रुख

इंदौर नगर निगम में हुए वंदे मातरम विवाद पर बोलते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि देश के प्रति सम्मान और निष्ठा हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि भारत माता का वंदन करने में किसी भी धर्म को आपत्ति नहीं होनी चाहिए और जो ऐसा नहीं करते, उनके राष्ट्रप्रेम पर सवाल उठते हैं।

UCC लागू करने की तैयारी

प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा कर दी है। पहले विधेयक लाया जाएगा और उसके बाद इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिशा में तैयारियां जारी हैं।

मुख्यमंत्री से संबंधों पर क्या बोले

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ अपने संबंधों को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि उनके रिश्ते अच्छे हैं। उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि जैसे उनके मीडिया से संबंध हैं, वैसे ही मुख्यमंत्री से भी हैं। रतलाम प्रवास के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने एक कार्यक्रम में कन्याओं का पूजन भी किया और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!