रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
शहर विधायक जनसंपर्क कार्यालय में भाजपा खेल प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनने पर अनुज शर्मा का विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा स्वागत किया गया। विधायक चेतन्य काश्यप ने श्री शर्मा को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। श्री शर्मा ने भी श्री काश्यप का स्वागत कर नियुक्ति पर आभार जताया। श्री काश्यप ने इस मौके पर कहा कि भाजपा खेल प्रकोष्ठ युवाओं को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़कर खेलों में आगे लाए। इससे उन्हें अपने शहर का नाम रोशन करने का अवसर प्राप्त होगा। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मण्डल अध्यक्ष मयुर पुरोहित मंचासीन रहे। इस दौरान खेल संगठनों के पदाधिकारी राजा राठौर, रवि पंवार, निलेश राजोरिया, संदीप शर्मा, रजत भाटी, राहुल रांका सहित खिलाड़ीगण उपस्थित रहे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


