– रतलाम ग्रामीण विधायक मकवाना ने किया भूमि पूजन
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
जिले के ग्रामीण अंचल में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के प्रयास निरंतर जारी है। शुक्रवार को विधायक दिलीप मकवाना ने 7 करोड़ 77 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली डामर सड़क का भूमिपूजन किया। उक्त आयोजन ग्राम लुनेरा में समारोह पूर्वक हुआ। ग्राम रोजड़का से सेवरिया तक उक्त मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन की सुलभता होगी।
ग्राम लुनेरा में महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ विधायक मकवाना “टिफिन बैठक” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 9 साल की अतुलनीय उपलब्धियों पर विशेष चर्चा भी हुई। इस दौरान सभी कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, पूर्व विधायक मथुरालाल डामर, जिला उपाध्यक्ष लालबहादुर पाटीदार, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भारती पाटीदार, विधानसभा विस्तारक हितेंद्र राजपुरोहित, विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, जिपं सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, जिपं सदस्य प्रतिनिधि पवन जाट, जिपं सदस्य प्रतिनिधि गणेश मुनिया, जिपं सदस्य नाथूलाल गामड़, जपं सदस्य मंगला कुंवर देवड़ा, मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, मंडल अध्यक्ष राजेंद्रलाला जाट, मंडल अध्यक्ष राकेश बारिया, अशोक पंड्या, सरपंच सुनीता पाटीदार आदि कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


