26.6 C
Ratlām

बड़ावदा थाने में पदस्थ आरक्षक की पत्नी ने केरोसीन डालकर आग लगाई, गंभीर हालत में इंदौर रैफर

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
जिले के बड़ावदा थाने में पदस्थ आरक्षक की पत्नी ने पारिवारिक विवाद के चलते स्वयं पर केरोसीन डालकर आग लगा ली। महिला को गंभीर हालत में जावरा के बाद जिला अस्पताल लाया गया, जहां से इंदौर रैफर कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि शुक्रवार सुबह जब परिवार में कुछ सदस्य घर में सो रहे थे, इस दौरान महिला ने उक्त कदम उठाया।

बड़ावदा थाना प्रभारी मनोज जादौन।

बड़ावदा थाना प्रभारी मनोज जादौन ने बताया कि थाने पर पदस्थ आरक्षक संतोष कलावत की पत्नी मंजू कलावत ने केरोसीन डालकर शरीर पर आग लगाई है। क्षेत्रवासियों के अनुसार पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। शुक्रवार को घटना से पूर्व भी आरक्षक पति संतोष और पत्नी मंजू कलावत के बीच विवाद में जमकर कहासुनी हुई। आरक्षक की पत्नी द्वारा आग लगाने की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति मची। पड़ोसियों की मदद से आरक्षक पत्नी को गंभीर हालत में लेकर जावरा अस्पताल पहुंचा, यहां पर इलाज के बाद उसे रैफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार आरक्षक पति संतोष कलावत और पत्नी मंजू कलावत के बीच बीमारी के उपचार को लेकर विवाद की स्थिति बनती थी। बड़ावदा पुलिस थाना प्रभारी जादौन मामले की जांच कर रहे हैं।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!