22.2 C
Ratlām

रतलाम में महिला का मंगलसूत्र गायब : मंदिर गई थी दर्शन करने और घर जाने पर चला पता, पुलिस खंगाल रही CCTV 

रतलाम में महिला का मंगलसूत्र गायब : मंदिर गई थी दर्शन करने और घर जाने पर चला पता, पुलिस खंगाल रही CCTV 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के शास्त्री नगर सांईं मंदिर परिसर में स्थित भोलेनाथ के मंदिर में दर्शन करने गई एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र गायब हो गया। महिला दर्शन कर घर गई। घर पर गले पर हाथ गया तो पता चला कि मंगलसूत्र नहीं है। महिला वापस मंदिर पहुंची। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस CCTV के आधार पर मामले की तलाश में जुटी हुई है। 

रतलाम के शास्त्रीनगर के मारुति अपार्टमेंट में रहने वाली वंदना (50) पति श्यामलाल पाराशार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मंदिर दर्शन के लिए आई थी। मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ थी। महिलाओं की लाइन लगी थी। महिला वापस 12.30 बजे करीब घर पहुंची। गले पर हाथ गया तो मंगलसूत्र गायब मिला। महिला ने यह बात अपने पति को बताई। दोनों मंदिर पहुंचे। आसपास रास्ते में भी देखा। फिर पुलिस को सूचना दी। स्टेशन रोड थाने से हेड कांस्टेबल मनोज पांडेय व 100 डायल के पुलिसकर्मी पहुंचे। आसपास सीसीटीवी कैमरे देखे। लेकिन कोई संदिग्ध नजर नहीं आया। बाद में महिला ने अपने पति के साथ थाने पहुंचकर आवेदन दिया। स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने बताया कि क्षेत्र के आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फूटेज देखे जा रहे है। संदिग्धों की तलाश की जा रही है। महिला ने शिकायत की है।

मंदिर में किसी के गले पर हाथ रखने का हुआ था अहसास

वंदना पाराशर ने मंदिर में कुछ महिलाओं पर शक जताया है। जो कि क्षेत्र के नजर नहीं आ रही थी। वंदना का कहना था कि दर्शन के मंदिर में लाइन में लगी थी। तब गले पर किसी ने हाथ रखा है। उन्हें ऐसा लगा। लेकिन उस समय इतना ध्यान नहीं दिया। जब घर आई तो पता चला। वापस पति के साथ मंदिर आई। वंदना के अनुसार मंगलसूत्र में सोने के 44 मोती व एक सोने की पैंडल लगा था। बताया जा रहा है कि 2 साल पूर्व भी मंदिर में इस तरह की घटना हो चुकी है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!