27.7 C
Ratlām

राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जुड़े युवा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा से जोड़कर उनकी शक्ति का उपयोग करना चाहिए। जिससे राष्ट्र शक्तिशाली, समृद्धशाली होगा।
उपरोक्त विचार अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन कार्यालय में आयोजित युवा संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ ने व्यक्त किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर पचौरी ने कहा कि यूनियन में युवाओं को यूनियन की गतिविधि एवं सरकारी नियमों से समय-समय पर अवगत कराना चाहिए। जिससे वे दूसरों को अपने अधिकारों से रूबरू करवा सके। पूर्व सहायक मंडल मंत्री प्रकाश व्यास ने कहा कि युवा दिवस के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को निखारने का काम करना चाहिए। सहायक मंडल मंत्री हरीश चांदवानी ने संबोधित करते हुए युवाओं को स्वामी विवेकानंद का अनुसरण कर उनके संदेश का पालन करके आगे बढ़ना चाहिए। युवा समिति के अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव सचिव रोहित देशबंधु ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। प्रारंभ में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
इन्हें सौंपे पद
कार्यक्रम में सामान्य शाखा अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर रेल पथ को बनाया गया। यातायात शाखा रतलाम में युवा समिति का गठन किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष योगेंद्र यादव गुड्स गार्ड रतलाम एवं सचिव निलेश मीणा गुड्स गार्ड रतलाम का चयन किया। इसी श्रृंखला में मंडल चिकित्सालय युवा समिति में हेमंत राठौड अध्यक्ष एवं निलेश जैन सचिव व उपाध्यक्ष आशीष नामदेव, मघेन्द्र सिंह सह.सचिव बनाया गया। इस अवसर पर नरेंद्रसिंह सोलंकी, हरदेश पांडे, राजेंद्र शर्मा, हेमंत मिश्रा, दीक्षांत पंड्या, सुनील चतुर्वेदी, राजनाथ यादव, मनीष जोशी, पल्लव उपाध्याय, राजेश माथुर, कपिल गुर्जर, सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे। संगोष्ठी का संचालन प्रवक्ता अशोक तिवारी ने किया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!