21.6 C
Ratlām

पटवारियों की हड़ताल : जिले के 350 पटवारी तीन दिन लामबंद, शासन की सदबुद्धि के लिए आज करेंगे महाआरती

– मध्यप्रदेश के पटवारियों ने शासन के खिलाफ आज से खोला मोर्चा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश में वेतनमान और भत्तों में बढ़ोतरी नहीं होने से पटवारी नाराज हैं। शासन के खिलाफ प्रदेशभर के पटवारी बुधवार से लामबंद हो गए हैं। रतलाम जिले के 350 पटवारी भी इस आंदोलन में शामिल हुए हैं। बुधवार को लामबंद पटवारी महाआरती कर भगवान गणेश जी से शासन को सदबुद्धि की कामना करेंगे।

जिला पटवारी संघ अध्‍यक्ष लक्ष्‍मीनाराण पाटीदार ने वंदेमातरम् न्यूज से चर्चा में बताया इस कड़ी में मध्‍य प्रदेश पटवारी संघ की जिला रतलाम शाखा ने कलेक्‍टर नरेंद्र सूर्यवंशी को तीन दिन पहले मुख्‍यमंत्री के नाम लंबित मांगों के संबंध में ज्ञापन प्रस्‍तुत किया था।

निराकरण नहीं होने की दशा में दिनांक 23 अगस्त -2023 से प्रदेश के संपूर्ण पटवारी तीन दिवस के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। संघ के अध्‍यक्ष पाटीदार ने बताया कि आंदोलन के अंतर्गत बुधवार सुबह 11. 30 बजे शासन को सद्बुद्धि प्रदान करने और चद्रयान की सफलता हेतु उकाला गणेश मंदिर एवं जावरा में गणेश मंदिर में  महाआरती का आयोजन पटवारी संघ द्वारा किया जाएगा।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!