
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। धार जिले के बदनावर तहसील अंतर्गत कोद-बिड़वाल मार्ग पर सड़क हादसे में रतलाम (Ratlam) के पीपली चौक निवासी 21 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर (Historysheeter) हर्ष उर्फ कटोरा पिता संतोष पंवार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम उपरांत परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव इंदौर के देपालपुर ले गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हिस्ट्रीशीटर (Historysheeter) हर्ष अपनी नानी के यहां बिड़वाल में रह रहा था। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बाइक से कोद-बिड़वाल मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान मार्ग पर एक मोड़ के पास उसकी बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रविवार सुबह मार्ग से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे क्षतिग्रस्त बाइक देखी। समीप की झाड़ियों में हर्ष को मृत अवस्था में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले में प्रारंभिक रूप से मर्ग क़ायम कर जांच कर रही है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


