26.2 C
Ratlām

मामला खूनी संघर्ष का : प्राणघात हमले में 6 आरोपी गिरफ्तार, आज पुलिस करेगी न्यायालय में पेश

– आरोपियों ने किया था धारदार हथियार से हमला
रतलाम,वंदेमातरम् न्यूज।
बारिश के साथ अंचलों में जमीन को लेकर खूनी संघर्ष शुरू हो गया है। बाजना में विवाद अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ कि शिवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पाडल्या घाटा में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर आरोपियों ने धारदार हथियार से एक परिवार पर प्राणघात हमला किया। मामले में पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।
उपनिरीक्षक अमित शर्मा ने बताया वारदात तीन दिन पहले शिवगढ़ थाने के गांव पाडल्या घाटा की है। 10 जुलाई को ग्राम पाडल्या घाटा में सरकारी जमीन को लेकर विवाद में सुनील खराड़ी, कालू खराड़ी, संजय खराड़ी सहित एक महिला पर आधा दर्जन लोगों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया था। शिवगढ़ पुलिस ने अपराध कायम कर छह आरोपी कैलाश खराड़ी, शंकर खराड़ी, यशवंत खराड़ी, दिनेश खराड़ी, कांतू खराडी तथा भूली बाई खराड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हमले के उपयोग में लाए गए कुल्हाड़ी, तलवार भी जब्त किए गए हैं।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!