31.3 C
Ratlām

सीएम का भरोसा :  ग्रामीण विधायक ने ग्रामीणों के साथ की मुख्यमंत्री से मुलाकात

– किसानों के हक में मुख्यमंत्री से मिले विधायक मकवाना
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।

किसानों की विभिन्न समस्याओं को देखते हुए विधायक दिलीप मकवाना द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की गई। इस दौरान ग्रामीण विधानसभा का प्रतिनिधि मंडल भी साथ रहा। जिनकी उपस्थिति में विधायक मकवाना ने सीएम को किसानों की समस्याओं से अवगत कराने के साथ उंडवा नाले पर बिस्ती घाट निर्माण और विरुपाक्ष महादेव के सौंदर्यीकरण की बात रखी।

विधायक मकवाना से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री चौहान द्वारा उन्हें आश्वस्त किया है कि किसानों से जुड़ी सभी समस्याओं को प्रमुखता से निराकरण किया जाएगा और विरूपाक्ष लोक का भी सौंदर्यकरण कराया जाएगा। विधायक मकवाना ने मुख्यमंत्री को बताया कि बिजली कंपनी द्वारा किसानों के साथ मनमानी करने के साथ अत्याचार किया जा रहा है और गलत तरीके से प्रकरण बनाए जा रहे हैं। जिस कारण से किसान परेशान हैं। प्याज की फसल आने के दौरान भाव में कमी के चलते किसान प्याज संग्रहित करके रखते हैं। इसके लिए उन्हें पंखे चलाने पड़ते हैं, जिस पर बिजली कंपनी किसानों पर मनमाने तरीके से कार्रवाई कर रही है जो कि गलत है। विधायक मकवाना ने सीएम से अनुरोध किया है कि वह किसानों पर बिजली कंपनी द्वारा बनाए गए समस्त प्रकरण निरस्त कर उन्हे राहत प्रदान करें। उक्त तीनों की मांगों पर सीएम द्वारा विधायक मकवाना को आश्वस्त किया गया है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!