22.7 C
Ratlām

नवागत सीईओ ने संभाली जिला पंचायत की कमान : पदभार ग्रहण करते ही सभी को टाइम से काम करने की नसीहत, 2018 बैच के IAS अधिकारी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम जिला पंचायत के नवागत सीईओ अमन वैष्णव ने शुक्रवार शाम पदभार ग्रहण कर लिया। रतलाम से स्थानांतरित सीईओ जमुना भिड़े ने चार्ज सौपते स्वागत किया। कार्यालय के बारे में जानकारी दी।

IMG 20230721 WA0053

जिला पंचायत के अधिकारियों ने भी स्वागत किया। स्टाफ से पहली मुलाकात में ही नवागत सीईओ ने साफ स्पष्ट कर दिया कि उन्हें स्पीड में काम करना पसंद है। सभी समय से काम करे। वंदेमातरम् न्यूज से चर्चा करते हुए सीईओ अमन वैष्णव ने कहा कि जिले में शासन की योजनाओं का लाभ सभी को मिले इस पर फोकस रहेगा। फील्ड विजिट कर विकास कार्यो की योजनाओं को प्राथमिकता से कराया जाएगा। सीईओ वैष्णव मूलतः झांसी उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। 12 तक कि पढ़ाई झांसी में रहते हुई की। इसके बाद दिल्ली में हिन्दू कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी से राजनीतिक विज्ञान की पढ़ाई की। पढ़ाई के साथ ही यूपीएससी की तैयारी की और पहले ही अटेम्ड में क्लियर कर लिया।
2018 बैच के है अधिकारी
नवागत सीईओ वैष्णव 2018 बैच के आईएसएस (IAS) अधिकारी होकर इनकी उम्र 28 साल है। रतलाम में  उनकी चौथी पोस्टिंग है। सबसे पहली पोस्टिंग धार जिले में प्रोबेशनरी के रूप में रही। इसके बाद राजगढ़ जिले के नरसिंगगढ़ अनुभाग में एडीएम रहे। इसके बाद झाबुआ जिला पंचायत सीईओ के बाद अब रतलाम जिला पंचायत सीईओ ले रूप में पदस्थ हुए है। बता दे कि राज्य शासन ने गुरुवार शाम को प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर किये थे। ट्रांसफर आर्डर के 24 घण्टे में ही नवागत सीईओ ने रतलाम आकर पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व सीईओ जमुना भिड़े का इंदौर संभाग अपर आयुक्त के पद पर ट्रांसफर हुआ है। स्टाफ से मुलाकात कर सीईओ ने कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी से भी मुलाकात की।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!