– राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंप मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
सैलाना,वंदेमातरम न्यूज।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भाजपा शासित मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार एवं बर्बरतापूर्वक मारपीट के विरोध में सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत मंगलवार को सड़क पर उतरे। विधायक गेहलोत के साथ सैलाना-सरवन ब्लाक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हुए। स्थानीय बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मणिपुर के मुख्यमंत्री बिरेन एन सिंह का पुतला फूंका।

मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुई बर्बरतापूर्ण घटना को लेकर कांग्रेस द्वारा विधायक गेहलोत पुरानी नगर पालिका भवन सैलाना से आक्रोश रैली के रूप में निकले। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई स्थानीय पुलिस थाना पहुंची, यहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम मनीष कुमार जैन को सौंपा गया। इस दौरान एसडीओपी इडला मोर्य, थाना प्रभारी अय्यूब खान भी मौजूद थे। ज्ञापन में मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं राज्य सरकार को भंग कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई।
यह थे प्रमुख रूप से मौजूद
इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, श्री राम चौधरी, महेंद्र शुक्ला, नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला (लक्की) ,जनपद सदस्य संजय शर्मा, सुनील गुर्जर सहित सैलाना-सरवन ब्लॉक कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


