– मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष सहित तमाम भाजपा के वरिष्ठ नेता थे मौजूद
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
भाजपा के चुनावी अभियान का शंखनाद करने इंदौर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रतलाम विकास प्राधिकरण (आरडीए) अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने अभिनंदन किया। एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री शाह के स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित तमाम भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ आरडीए अध्यक्ष पोरवाल भी मौजूद थे।
इंदौर में संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शाह ने यूपीए के नेतृत्व वाली मनमोहन सरकार के कार्यकाल पर भी गंभीर सवाल उठाए। शाह ने संबोधन में सभा में कहा कि संकल्प लेकर जाइए कि प्रदेश में 2023 में विजय के सारे रिकॉर्ड तोड़कर कमल के फूल की सरकार बनाएंगे और 2024 में 29 में 29 सीटें जिताकर मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाएंगे। सभा स्थल से पूर्व शाह भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव भी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वहां जनकेश्वर महादेव का अभिषेक करने के बाद इंदौर में बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


