19.1 C
Ratlām

तिरंगा रैली : 15 अगस्त को युवा मोर्चा निकालेगा भव्य रैली, युवाओं से शामिल होने का आह्वान

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
भारतीय जनता युवा मोर्चा 15 अगस्त को स्वत्रंता दिवस पर भव्य तिरंगा रैली निकालेगा। रैली का नेतृत्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन करेंगे। यह निर्णय मोर्चा के शहर कार्यालय मे आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देश पर आयोजित की गई।

बैठक मे विशाल तिरंगा वाहन रैली 15 अगस्त को सुबह 11 बजे रैली निकालने का निर्णय लिया गया। रैली न्यू रोड से आरंभ होगी और शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए अलकापुरी स्थित भारत माता मंदिर पर समाप्त होगी। तिरंगा रैली का आयोजन रतलाम सहित पूरे प्रदेश मे होगा। बैठक को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष  द्वारा सभी स्थानों पर तिरंगा वाहन रैली आयोजित करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कार्यकर्ताओं सहित युवाओं से रैली मे अधिक से अधिक सहभागिता करने का आह्वान किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, जलज सांखला, यादवेंद्र सिंह, सिद्धार्थ कटारिया, जिला मंत्री संजय पांचाल, संजय जाट,  कार्यालय मंत्री सत्यजीत सिंह राजावत, शिवम , पॉलिसी एंड रिसर्च प्रतीक विजयवर्गीय, जिला कार्यकारिणी सदस्य टोनू भंडारी, तेजस्वा गांधी, आशीष पंडित, आयुष पांडे, लक्ष लालवानी, मंडल अध्यक्ष आयुष पडियार, राहुल राका, जयस जजोरिया, राजेश बैरागी, चिराग असरानी आदि उपस्थित थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!