– शहीद समरसता मिशन ने बनाया बलिदानी कन्हैयालाल जाट का स्मारक
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
बलिदानी कन्हैयालाल जाट के राष्ट्र शक्ति स्थल स्मारक ( Rashtra Shakti Sthal Memorial ) का पैतृक गांव गुणावद में रक्षाबंधन पर्व पर लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम 30 अगस्त को सुबह 11 बजे होगा। मुख्य अतिथि कारगिल युद्ध में शहीद ( Martyr ) लांस नायक राजेंद्र यादव की पत्नी (वीरांगना) प्रतिभा यादव व बलिदानी कन्हैयालाल की पत्नी (वीरांगना) सपना जाट होंगी।
शहीद ( Martyr ) समरसता मिशन प्रदेश संयोजक प्रकाश गौड़ व केंद्रीय समन्वय टोली के सदस्य राहुल राधेश्याम ने यह जानकारी सयुंक्त रूप से दी है। लांस नायक कन्हैयालाल जाट 22 मई 2021 को सिक्किम में ड्यूटी के दौरान एक हादसे में शहीद ( Martyr ) हो गए थे। समरसता संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक मोहन नारायण ने सपना जाट व वीर माता-पिता से रक्षाबंधन से पहले शहीद ( Martyr ) स्मारक बनाने का वादा किया था। मिशन की प्रमुख मांग है कि केंद्र सरकार सभी शहीदों के परिवार को एक करोड़ की राशि दें। इससे परिवार के मन में अपने बेटे और बेटियों को सेना में भेजने पर भविष्य को लेकर संशय नहीं रहेगा। उन्होंने समाज से भी अपील की कि अपने शहीदों का सम्मान करने के कार्यक्रमों में प्रमुखता से शामिल हों। इससे वाली पीढ़ियां अपने गांव, शहर के शहीदों के बारे में जान कर राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित हो सकेंगी। वीरांगना सपना जाट ने कहा कि राष्ट्र शक्ति स्थल मेरे लिए दूसरा जीवन मिलने के समान है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


