– पूर्व कार्यकर्ताओं ने भाजपा को बताया किसान विरोधी
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम जिले के गांव घटवास में सत्ताधारी भाजपा को चुनाव से ठीक पहले झटका लगा है। ग्राम घटवास के सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी।

सभी नाराज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल और युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके पूर्व ग्रामीणों ने बताया कि ये किसान विरोधी सरकार हैं। जो केवल अपना विकास करना जानती हैं। भाजपा में कार्यकर्ताओं को शोषण और प्रताड़ना के सिवा कुछ नही मिलता। इस दौरान भाजपा से असन्तुष्ट और नाराज बड़ी संख्या में कांग्रेस में शामिल सदस्यों को युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने विश्वास दिलाया। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाट ने नए सदस्यों से कहा कि कांग्रेस परिवार में ना सिर्फ आपको मान सम्मान मिलेगा, बल्कि आपके स्वाभिमान की रक्षा का भी हमेशा ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान सत्तू व्यास, अभिषेक शर्मा, यश दवे, तूफान सोनगरा, दशरथ भाभर, श्याम व्यास, विनोद जाट, सुरेश जाट के साथ बड़ी संख्या मे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


