20.3 C
Ratlām

अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू : मंडी में नीलामी से लेकर सभी काम ठप्प, पटवारियों के बाद मंडी कर्मचारी लामबंद

– मुख्यमंत्री की कौन सी घोषणा जो अब तक नहीं हुई पूरी और कर्मचारियों में पनप गया आक्रोश

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश में चुनाव नजदीक आने के साथ ही कर्मचारी मांगों को लेकर लामबंद होकर धरना-प्रदर्शन पर उतरने लगे हैं। रतलाम में पटवारियों के बाद अब मंडी कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को सैलाना में मध्यप्रदेश मंडी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर लंबित विभिन्न मांगों को लेकर समस्त मंडी कर्मचारीयों ने काम बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे मंडी में नीलामी से लेकर सभी काम ठप्प हो गए हैं।

नाराज मंडी कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने अगस्त माह में घोषणा की थी कि वह मंडी कर्मचारी को शीघ्र ही संविलयन (आमेलन बोर्ड) में शामिल करेंगे। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई निर्णय नही होने से कर्मचारी वर्ग बेहद नाराज है। साथ ही कर्मचारियों की विगत तीन वर्षों से लंबित मांगो पर भी सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नही लिया है। सैलाना कृषि उपज मंडी के कर्मचारियों ने संगठन के बैनर तले मंडी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस आंदोलन के कारण मंडी में उपज की नीलामी का कार्य पूरी तरह ठप्प हो गया। इस दौरान कर्मचारी संघ के संरक्षक मंडी सचिव आर वसुनिया, जीवनलाल निनामा, उपाध्यक्ष विश्वास जान, सचिव पर्वत बैनल, मंजुला सांखला, जीतू भील, अभय लालवानी, राकेश सिंघाड़, जितेंद्र डाबी, महेश अवास्या,रामलाल गौहरी, परमिंदर कटारा, प्रियंका शाह, रिंकू चौहान,स्वाती हारी, शाहरुख खान, रामलाल राठौर, अमृत डिंडोर, विनोद निनामा, जगदीश बोरिया, बबली कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में मंडी कर्मचारी मौजूद थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!