सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
नगर के मकान निर्माण ठेकेदार प्रह्लाद कुमावत का शुक्रवार सुबह ह्र्दयगति रुकने से निधन हो गया। परिजन उन्हें सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रह्लाद कुमावत की मृत्यु की सूचना मिलते ही शोक की लहर छा गई। नगरवासियों के मुताबिक वह काफी हंसमुख एंव मिलनसार थे। दोपहर 3 बजे निवास स्थान कुमावतपुरा से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं समाजजन शामिल होंगे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


