रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
नवरात्रि महापर्व महापर्व के उपलक्ष्य में सेवा भारती द्वारा दो सेवा बस्ती का सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती की एवं भारत माता के जयकारों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सेवा भारती के जिलाध्यक्ष राकेश मोदी एवं अनुज छाजेड़ की उपस्थिति में हुए कार्यक्रम में 300 बच्चे शामिल हुए।

सर्वप्रथम कन्याओं के चरण धुलवाकर तिलक लगाकर कलेवा बांधा गया। इसके बाद भोजन उपरांत सभी बच्चों को उपहार दिए गए। इस अवसर पर गोगा संस्कार केंद्र वाल्मीकि बस्ती द्वारा लंका में अशोक वाटिका में माता सीता हनुमान भेंट और लंका दहन पर सुंदर नाटक की प्रस्तुति भी दी गई। श्री राम संस्कार केंद्र अयोध्या बस्ती की बालिकाओं ने झांसी की रानी बनकर तलवारबाजी का उत्साहित प्रदर्शन किया। कार्यक्रम सुमित्रा आवतानी एवं आशा दुबे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगीता जैन, निधि अग्रवाल, ममता भंडारी, शिल्पा जोशी, रजनी प्रजापत, इंदू प्रजापत, अंजलि बोरासी, गुनगुन बोरासी, शर्मिला गिरी, बिना आवतानी, आशा कुंगवानी, सुषमा श्रीवास्तव, आशा उपाध्याय, सीमा सोलंकी, मुस्कान प्रजापत, डिंपल भाग्यवाणी आदि मौजूद थीं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


