20.6 C
Ratlām

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर निशाना : विधानसभा में प्रचंड जीत के बाद क्या बोले खुलकर, पढ़े विस्तृत समाचार 

– कार्यक्रम में 29 लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाकर फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प 

भोपाल, वंदेमातरम् न्यूज।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद कार्यक्रमों का निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस झूठ, बेईमानी और अहंकार के कारण चुनाव हारी है। चुनाव में कई तरह के दाव-पेच खेले, जीत नहीं सके तो रो रहे हैं कि मशीन गड़बड़ थी। जो कमीशन के आरोप लगाते थे, वे स्वयं भ्रष्ट हैं। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पर्याय हैं। 15 महीने के लिए सरकार में आए थे, झूठे वादे कर गए और एक भी पूरा नहीं किया।

चौहान उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित आभार कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में बहनें कमल के फूल की प्रिंट वाली साड़ियां पहनकर पहुंची थीं। इसके साथ ही 29 कमल के फूलों की मालाओं से शिवराज सिंह का अभिनंदन किया, जिन पर सभी लोकसभा क्षेत्रों का नाम लिखा था। कार्यक्रम में सभी ने 29 लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाकर फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक मेरी सांस चलेगी, आपकी सेवा करूंगा। मेरे लिए सबसे बड़ा पद भाई और मामा का है, इससे बड़ा दुनिया में कोई पद नहीं हैं। मैं पहले उन क्षेत्रों में जा रहा हूं, जहां भाजपा चुनाव नहीं जीती है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत गाड़ियां हर वार्ड में जाएंगी और छूटे हुए हितग्राहियों के नाम जोड़े जाएंगे। विकास भी करेंगे और जनता की सेवा के अभियान भी चलेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। वो भारत को भगवान का वरदान हैं। उनके नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आपकी जिंदगी बदलने की गारंटी ली है, आप उनको प्रधानमंत्री बनाने की गारंटी लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान के दिन सुबह हुई नहीं कि सबसे पहले लाड़ली बहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!