21.4 C
Ratlām

रतलाम में जश्न का माहौल   : विधायक काश्यप ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ, रतलाम भाजपा में उत्साह 

रतलाम में जश्न का माहौल   : विधायक काश्यप ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ, रतलाम भाजपा में उत्साह 

– विधायक काश्यप के निवास पर समर्थकों ने की जमकर आतिशबाजी और कराया मुंह मीठा 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  मध्य प्रदेश में सोमवार दोपहर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पहले मंत्रिमंडल में रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भोपाल में शपथ समारोह के बाद विधायक काश्यप के मंत्री मंडल में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न। विधायक निवास के बाहर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह नजर आया। सभी ने फटाके फोड़े और मुंह मीठा कर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल नजर आया। इस दौरान सभी जमकर ढोल की थाप पर भी थिरके। 

भोपाल में शपथ समारोह और रतलाम में जश्न का माहौल।

बता दें कि सोमवार सुबह सीएम मोहन यादव राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिलने पहुंचे और उन्हें मंत्रियों की सूची सौंपी। इसके बाद से राजभवन से विधायकों को मंत्री पद की शपथ लेने के लिए फोन आने का सिलसिला शुरू हो गया था। मोहन के मंत्रिमंडल में रतलाम को भी शामिल किया गया है। रतलाम से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए चेतन्य काश्यप ने भी मोहन मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 

यह बने कैबिनेट मंत्री

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल राजभवन में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवा रहे हैं। राज्यपाल ने सबसे पहले विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, पहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा और राव उदय प्रताप सिंह को कैबीनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनके बाद संपतिया उइके, तुलसीराम सिलावट, एंदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत और विश्वास सारंग, नागर सिंह चौहान, नारायण सिंह कुशवाह, प्रद्युमन सिंह तोमर, राकेश शुक्ला, चेतन काश्यप और इंदर सिंह परमार को कैबीनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।

इन्हें मिला स्वतंत्र प्रभार

कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लखन पटेल और नारायण सिंह पवार ने राज्य मंत्री स्वत्रंत प्रभार की शपथ ली।

ये बने राज्य मंत्री

नरेश शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागड़ी, राधा सिंह और दिलीप अहिरवार को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!