श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : रतलाम में भी भव्य स्वरूप में मनेगा महोत्सव बोले कैबिनेट मंत्री काश्यप, इंदौर से शुरू होगी अयोध्‍या के लिए डायरेक्ट ट्रेन

श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : रतलाम में भी भव्य स्वरूप में मनेगा महोत्सव बोले कैबिनेट मंत्री काश्यप, इंदौर से शुरू होगी अयोध्‍या के लिए डायरेक्ट ट्रेन

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  श्रीराम धाम अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम रतलाम में भी नजर आएगी। इसे लेकर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। इधर रेलवे द्वारा देशभर से अयोध्या तक ट्रेन चलाई जाएगी। वर्तमान में इंदौर से अयोध्या तक सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी नहीं है। ऐसे में इंदौर से अयोध्या तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की योजना रेलवे द्वारा बनाई जा रही है। इंदौर के जनप्रतिनिधियों ने भी ट्रेन सेवा शुरू करने के लिए रेल मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कैबिनेट बैठक के बाद रतलाम पहुंचे मंत्री काश्यप ने प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर रतलाम में तैयारियों के संबंध में चर्चा की उन्होंने प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को रतलाम में भी भव्य स्वरूप में मनाने की बात कही और समय पूर्व इससे जुड़ी समस्त तैयारियों को मूर्तरूप देने को कहा। इसे लेकर रतलामवासियों में भी उल्लास छाया हुआ है। बैठक में कैबिनेट मंत्री काश्यप के साथ विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, विनोद यादव, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, राकेश परमार, नंदकिशोर पंवार, सुबेंद्र गुर्जर, एमआईसी सदस्य अनिता कटारा आदि मौजूद थे। जानकारी अनुसार पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर रेलवे स्टेशन से जनवरी के आखिरी सप्ताह या फरवरी माह में अयोध्या के लिए रेलवे सेवा शुरू की जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि रेलवे ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इंदौर से वर्तमान में अयोध्या तक सीधी कनेक्टिविटी नहीं है। सांसद शंकर लालवानी विगत दिनों इंदौर से अयोध्या तक सीधी ट्रेन चलाने के लिए रेल मंत्री को पत्र लिख चुके है। एआइसीटीएसएल भी अयोध्या तक बस चलाने के लिए टेंडर निकाल चुका है। आपरेटर मिलने के बाद 22 जनवरी से सीधी बस सेवा शुरू की जा सकती है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

इंदौर से अयोध्या की उड़ान शुरू करने की तैयारी 

इंदौर सांसद लालवानी ने बीते दिनों एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में एयरलाइंस कंपनियों को अयोध्या तक सीधी उड़ान शुरू करने के लिए कहा है। कई विमान कंपनियां इंदौर से अयोध्या तक उड़ान शुरू करने की तैयारी में जुटी है। क्योंकि की पूरे मालवा और निमाड़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में हवाई यात्री विमान कंपनियों को मिल सकते है। इंदौर से वर्तमान में इंडिगो द्वारा लखनऊ और वाराणसी तक सीधी उड़ानें संचालित की जा रही है। लखनऊ उड़ान को भी अयोध्या तक बढ़ाने की संभावनाएं देखी जा रही है।

उज्जैन से अयोध्या के लिए तीन ट्रेन

इंदौर से अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन नहीं है। इंदौर के यात्रियों को अयोध्या जाने के लिए उज्जैन से ट्रेन पकड़ा होगी। यहां से अयोध्या के लिए तीन ट्रेनें गुजरती है। इसमें सप्ताह में चार दिन साबरमती-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, सप्ताह में तीन दिन साबरमती-दरभंगा एक्सप्रेस और एक दिन मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस की सुविधा मिलती है। यह सभी ट्रेनें रनिंग ट्रेनें होने से इंदौर के यात्रियों को पर्याप्त सिटी उपलब्ध नहीं हो पाती है। ऐसे में सीधी ट्रेन सुविधा होने से लोगों को भटकने से राहत मिलेगी।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!