19 C
Ratlām

रतलाम में शर्मशार घटना : कक्षा आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक पुलिस हिरासत में

रतलाम में शर्मशार घटना : कक्षा आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक पुलिस हिरासत में

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  शहर के मध्य स्थित एक स्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी पिछले 15 दिन से छात्रा के साथ दुष्कर्म कर रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया की आरोपी मेडिकल स्टोर्स संचालक है और उसकी दुकान स्कूल के समीप ही है। यहां वह बच्ची को बुलाकर प्रलोभन देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। परिजन के साथ पीड़िता ने थाने पहुंच घटना बताई। 

10 01 2024 ratlam police arrest misdeed

माणकचौक थाना प्रभारी प्रीति कटारे के मुताबिक  50 वर्षीय आरोपी विनोद पिता बंशीलाल द्वारा कक्षा आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म की शिकायत प्राप्त हुई थी। बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आरोपी विनोद के खिलाफ पाक्सों सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है की मेडिकल स्टोर संचालक आरोपी विनोद मेहता बच्ची को रुपयों का लालच देकर उसका पिछले करीब 14 -15 दिन से शोषण कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विनोद के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित आईपीसी की अन्य विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक आरोपी विनोद मेहता को हिरासत में ले लिया है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!