रतलाम में चोरों का आतंक : दिनदहाड़े बदमाशों ने मंदिर के सामने से चुराई बाइक, CCTV कैमरों से ग्रामीणों ने पकड़ लगाई धुनाई और पुलिस को सौंपा

रतलाम में चोरों का आतंक : दिनदहाड़े बदमाशों ने मंदिर के सामने से चुराई बाइक, CCTV कैमरों से ग्रामीणों ने पकड़ लगाई धुनाई और पुलिस को सौंपा

Advertisements
Advertisements

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। नगर में इन दिनों चोरो ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। चोर अब दिनदहाड़े चोरी को अंजाम देने से भी नही चूक रहे है। तीन दिन पूर्व नगर के महा लक्ष्मी मंदिर से बदमाश मंदिर के अंदर घुसकर चांदी का छत्र एंव नगदी रुपए ले गए थे। शनिवार को भी समीप के ग्राम अडवानिया में मंदिर के बाहर खड़ी बाइक अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया।गनीमत यह रही कि ग्रामीणों ने सजगता दिखाते हुए बदमाश का पीछा  किया तो ग्राम सकरावदा-बोरखेड़ा मार्ग पर बदमाश को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

ग्राम अडवानिया (केदारेश्वर) चौराहे पर बने पंचमुखी मंदिर हनुमान मंदिर के पुजारी दिनेश पाटीदार रोज की तरह मंदिर के अंदर पूजा कर रहे थे। इसी बीच बदमाश पुजारी की मंदिर के बाहर खड़ी बाइक क्रमांक एमपी 43 डीपी 5372 चुरा ले गया। ग्रामीणों ने तुरन्त आसपास के सीसीटीवी कैमरे  देखे तो बदमाश बाइक लेकर सकरावदा तरफ जाते दिखा। ग्रामीणों ने बाइक का पीछा करते हुए ग्राम सकरावदा -बोरखेड़ा के बीच उक्त बदमाश को धर दबोचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाश के साथ उसकी मदद करने वाले एक अन्य युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी अनुसार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्र की इसी तरह की वारदातों के संबंध में पूछताछ के लिए आरोपियों का न्यायालय से रिमांड लेगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!