21.4 C
Ratlām

 “मेरा रतलाम मेरी अयोध्या” : रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर आज शाम रतलाम में महोत्सव का उल्लास

 "मेरा रतलाम मेरी अयोध्या" : रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर आज शाम रतलाम में महोत्सव का उल्लास

– दो बत्ती चौपाटी क्षेत्र में शाम 5.30 बजे धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम बनेगा आकर्षण का केंद्र

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलला की अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा पर रतलाम में भी आयोजनों की धूम रहेगी।  22 जनवरी को “मेरा रतलाम मेरी अयोध्या” भव्य कार्यक्रम शाम 5:30 दो बत्ती (चौपाटी क्षेत्र) में आयोजित किया जाएगा। “मेरा रतलाम मेरी अयोध्या” कार्यक्रम में धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साह का केंद्र बनेंगे। इस दौरान भक्तिभाव आनंद से भरी भजनों की प्रस्तुति के साथ रामकथा पर आधारित नृत्यनाटिकाओ का मंचन भी किया जाएगा।

686869 C adbanao2

आयोजन समिति के ज़ुबिन ऋषभ जैन ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि विश्व में फैले सनातन धर्म के अनुयायियों की आस्था के केंद्र मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की अयोध्या में सेवा करने वाले कारसेवकों के सम्मान और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी नगरवासियों को आनंद प्रदान करने वाले एक महत्वपूर्ण धार्मिक आध्यात्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। “मेरा रतलाम मेरी अयोध्या” कार्यक्रम में धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साह का केंद्र बनेंगे। इस दौरान भक्तिभाव आनंद से भरी भजनों की प्रस्तुति के साथ रामकथा पर आधारित नृत्यनाटिकाओ का मंचन भी किया जाएगा। रामकथा का शौर्य पराक्रम से भरा मलखंभ प्रदर्शन भी शरीर साधकों द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा वृहद पैमाने पर होने वाले इस आयोजन में कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कला की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। कार्यक्रम में भगवान श्री राम की महाआरती के दौरान आकर्षक रंगारंग आतिशबाजी भी की जाएगी। आयोजन समिति ने रतलाम की सनातन धर्म प्रेमी जनता से निवेदन किया है की वह अधिकाधिक संख्या में में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करे, ताकि इस अनुपम क्षण को सफलता से भरा जा सके।

श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर में महाआरती 

अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में रतलाम के श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर में सवा करोड़ ‘‘श्री राम जय राम जय जय राम’’ महामंत्र का जाप 22 दिसंबर से अनवरत चल रहा है। इसमें प्रतिदिन साढ़े पांच लाख से अधिक जाप हो रहे है। अब तक सवा करोड़ जाप के संकल्प को सिद्ध करते हुए पांच करोड़ से अधिक जाप पूर्ण हो गए है। मंदिर परिसर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर 22 जनवरी को जाप संकल्प की हवन के साथ पूर्णाहूति होगी। इसके बाद महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

सराफा एसोसिएशन आज निकालेगा रैली

सराफा एसोसिएशन रतलाम द्वारा 22 जनवरी को सुबह डीजे की मधुर धुन एवं भगवा ध्वज के साथ रैली सुबह 10 बजे चांदनी चौक से निकाली जाएगी। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस चांदनी चौक आएगी। सर्राफा एसोसिएशन भवन के बाहर भगवान श्रीराम की महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। अध्यक्ष झमक भरगट, विशाल डांगी, रामबाबू शर्मा, विनोद मूणत, कीर्ति बड़जात्या आदि ने सभी व्यापारियों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

भगवा झंडों के साथ रोशनी से जगमग राम दरबार

सैलाना रोड स्थित श्री राम मंदिर को भगवा झंडों के साथ रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया है। यहां पर मेरा रतलाम-मेरी अयोध्या रामोत्सव मनाया जाएगा। श्री राम नवयुवक मंडल द्वारा 21 जनवरी की शाम 7 बजे सुंदरकांड पाठ एवं 22 जनवरी दोपहर 12.15 बजे महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन रखा है। शाम 7 बजे दीपोत्सव मनाते हुए आतिशबाजी कर अयोध्या मंदिर का लाइव टेलिकास्ट के बंदोबस्त भी किए गए हैं। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!