– लाइन के निवासरत परिवार और जनसहयोग से शिव परिवार और मारुति नंदन स्थापित
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही सोमवार को रतलाम के कनेरी पुलिस लाइन में हनुमंतेश्वर महादेव (शिव परिवार) सहित मारुति नंदन (बालाजी) की प्राण-प्रतिष्ठा का पांच दिन भव्य आयोजन हुआ। संयोग की बात है कि शुभ घड़ी में विधि विधान से कनेरी लाइन के पुलिस परिवार के सहयोग से निर्मित भव्य मंदिर में भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान जमकर उत्साह देखा गया।

बता दें कि चार माह पूर्व लाइन में निवासरत परिवार ने मंदिर निर्माण की योजना तैयार की थी। जनसहयोग से निर्मित मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम 18 जनवरी से शुरू हुआ था। विधि विधान पूर्वक मुख्य आचार्य आशीष त्रिवेदी सरसाना वाले के सानिध्य में पांच पंडितों की मौजूदगी में आठ यजमान ने संपूर्ण प्रक्रिया का विधि-विधान पूर्वक निर्वहन किया। रविवार को भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किया था। इसके उपरांत सोमवार सुबह से विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के दौरान आहुतियां दी गई। पुर्णाहूति पश्चात महाआरती की गई। महाआरती के बाद शिव परिवार और मारुति नंदन को भोग लगाने के बाद प्रसादी वितरण (भंडारा) शुरू हुआ। भंडारे में पुलिस विभाग सहित रतलाम के नागरिकों के अलावा आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद होकर प्रसाद ग्रहण किया।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


