21.4 C
Ratlām

गणतंत्र दिवस का उल्लास : रतलाम मुख्य समारोह में मंत्री काश्यप ध्वजारोहण कर लेंगे परेड की सलामी 

गणतंत्र दिवस का उल्लास : रतलाम मुख्य समारोह में मंत्री काश्यप ध्वजारोहण कर लेंगे परेड की सलामी 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह रतलाम के नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड पर आयोजित होगा। यहां मध्य प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का आगमन सुबह 8.58 बजे होगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन मुख्य अतिथि मंत्री काश्यप द्वारा किया जाएगा। मुख्य समारोह में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शासकीय विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्य अतिथि काश्यप द्वारा जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को पुरस्कृत, सम्मानित भी किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस  की संध्या पर रतलाम में लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन होगा। स्थानीय कालिका माता परिसर स्थित सांस्कृतिक मंच पर शाम 7 बजे से आयोजित होने वाले भारत पर्व कार्यक्रम में भोपाल के  योगेश बाथम तथा दल द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए जाएंगेधार के कृष्णा मालीवाड़ एवं दल द्वारा भगोरिया लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा जिला जनसंपर्क कार्यालय रतलाम द्वारा शासन की योजनाओं कार्यक्रमों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

 परेड एवं कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास 

रतलाम जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह के लिए आयोजित होने वाली परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम पूर्वाभ्यास गुरुवार को स्थानीय नेहरु स्टेडियम पोलो ग्राउंड पर हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर  भास्कर लाक्षाकार, पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा, सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर आरएस मंडलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा तथा जिला स्तरीय अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।  इस दौरान गणतंत्र दिवस पर विभिन्न बलों द्वारा आयोजित की जाने वाली परेड तथा स्कूली बच्चों द्वारा दी जाने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक किया गया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!