23.8 C
Ratlām

रतलाम के सरवन फैक्ट्री में आग : भीषण आग से मचा हड़कंप, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

रतलाम के सरवन फेक्ट्री में आग : भीषण आग से मचा हड़कंप, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के ग्राम सरवन की एक जिनिंग फैक्ट्री में शॉट सर्किट से भीषण आग भभक गई। फैक्ट्री में रखा बड़ी मात्रा में कपास का नुकसान होने की आशंका जताई जा है। थाना प्रभारी नीलम सिंह चोंगड ने पहुंच मुख्यालय कंट्रोल को सूचना दी, इसके बाद काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। 

IMG 20240126 WA0034

जानकरी के अनुसार ग्राम पुनियाखेड़ी मार्ग स्थित सरवन निवासी सुनील माहेश्वरी की जिनिंग फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर अचानक शार्ट सर्किट से आग भभक गई। देखते ही देखते आग फैक्ट्री के भीतर रखे कपास और मशीनों में फेल गई। भीषण आग की उठती लपटों से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री के समीप रहवासियों ने घटना की पुलिस थाना सरवन को सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी चोंगड टीम के साथ पहुंची। इसके बाद उन्होंने मामले की तत्काल कंट्रोल को सूचना भेजी। कंट्रोल से भीषण आग की सूचना मिलने पर सैलाना, रतलाम और जावरा की दमकलें घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  करीब एक घंटे की  मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों सहित नागरिकों की मदद से आग पर काबू पाया गया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!