23.8 C
Ratlām

मूर्ति तोड़ने का विरोध : सैलाना के पाटीदार समाज में आक्रोश, बाइक रैली निकाल CM के नाम सौंपा ज्ञापन

मूर्ति तोड़ने का विरोध : सैलाना के पाटीदार समाज में आक्रोश, बाइक रैली निकाल CM के नाम सौंपा ज्ञापन

– आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाकर की जाए सख्त कार्रवाई 

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।  उज्जैन जिले के माकड़ौन में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति तोड़ने से सैलाना पाटीदार समाज में आक्रोश है। शनिवार को उक्त हिंसा के विरोध में पाटीदार समाज सड़क पर उतर आया। पाटीदार समाज ने बाइक रैली निकाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन तहसीलदार कैलाश कन्नौज को सौंपा। 

ज्ञापन के माध्यम से बताया कि 25 जनवरी को उज्जैन जिले के ग्राम माकड़ौन में असामाजिक तत्वों द्वारा ट्रैक्टर से सरदार पटेल की मूर्ति तोड़ने के साथ ही आगजनी कर घिनौनी हरकत की गई है। सरदार पटेल पूरे राष्ट्र की धरोहर थे। उक्त कृत्य करने वाले दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर उनके ऊपर रासुका लगाई जाने की मांग भी समाजजनों ने की है। समाजजनों ने चेतावनी देते हुए वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि दोषियो को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही अगर नहीं की जाती है तो समाजजन पूरे प्रदेशभर में आंदोलन चलाएगी। इस दौरान पाटीदार समाज के पूर्व अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, किशोर पाटीदार, पार्षद मुकेश पाटीदार, पार्षद प्रतिनिधि गोपाल काग के साथ बड़ी संख्या में पाटीदार समाज के युवा और वरिष्ठ मौजूद थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!